प्रतापगढ़ | विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत गुरुवार को पहले दिन जिले में दो स्थानों पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों में कुल 95 यूनिट रक्तदान किया। इनमें उपजिला चिकित्सालय छोटीसादड़ी में 70 यूनिट और जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ में 25 यूनिट रक्तदान हुआ। पीएमओ डॉ. आलोक यादव और उपजिला चिकित्सालय छोटीसादड़ी में बीसीएमओ डॉ. विजय गर्ग की अगुवाई में शिविर हुआ। शिविर के अंत में रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।