मानोता जाटान स्थित हनुमान मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित 3 दिवसीय धार्मिक आयोजन का सोमवार को वार्षिक मेले के साथ समापन हुआ। पुजारी राजेंद्र स्वामी के सानिध्य में सोमवार को हनुमान जी की ज्योत प्रज्वलित कर महाआरती की गई। मुरारीलाल अग्रवाल, प्रकाश, गिरधारी लाल, राजेश कुमार, विनय कुमार, अंशुल, राजेश कुमार लोयलका, सात्विक, विनोद पंसारी आदि ने पूजा-अर्चना की। गोकुल चंद, रामोतार, फूलचंद, रामकुमार, ग्राम पंचायत प्रशासक बहादुर मल, मेला कमेटी के अध्यक्ष राम नारायण ढाका, संदीप ढाका, सुरेश टेलर, विक्रम महला, प्रताप, सतवीर ढाका आदि मौजूद रहे।