राजसमंद| राष्ट्रीय लोक अधिकार मंच की विशेष बैठक रविवार अपराह्न 4 बजे गांधी पार्क, पुरानी सब्जी मंडी स्थित नगर विकास समिति कार्यालय में होगी। बैठक में जिले के निर्बाध विकास, नागरिकों के लोक अधिकारों के संरक्षण तथा स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों में सुधार पर चर्चा होगी। आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर विशेष लोक जागरण अभियान की रूपरेखा भी तय की जाएगी।