बूंदी. लंका गेट स्थित पुरानी धान मंडी रोड पर बुधवार को सीमेंट से भरा ट्रोला सड़क किनारे नाले में फंस गया। हादसे के बाद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार सीमेंट के कट्टों से लदा भारी ट्रोला धान मंडी रोड पर अचानक संतुलन बिगड़ने से एक तरफ से गहरे नाले में धंस गया। ट्रोला पलटा नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की रफ्तार थम गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। दो भारी क्रेन बुलाए गए। नाले में फंसे ट्रोले को बाहर निकाला गया।