भट्ठे पर काम करने वाला युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बुधरवाली के ईंट-भट्ठे की लेबर आवासीय कॉलोनी के पीछे रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह हुआ। मृतक के भाई ने लालगढ़ जाटान पुलिस को परिवाद देकर मर्ग दर्ज करवाई है। हैड कांस्टेबल राजेंद्र वर्मा मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस को दिए परिवाद में मैनपुरी जिले के चंदनपुर, हाल ईंट-भट्ठा कॉलोनी बुधरवाली निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उसका भाई, 38 वर्षीय राजीव कुमार पुत्र रामफल, शनिवार सुबह उठकर लघुशंका के लिए कॉलोनी के पीछे रेलवे ट्रैक पार कर खेतों की ओर जा रहा था। इस दौरान आई ट्रेन ने उसे चपेट में ले लिया।