जयपुर में दैनिक भास्कर के अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को लोग 10 हजार से 20 हजार रुपए तक के ड्रेसेज पहनकर पहुंचे। कुछ महिलाएं लाइट वाला चश्मा और गले में लाइट की माला पहनकर आई थीं। 9 मटकी लेकर महिला शालू सागर ने भवाई नृत्य किया। इन मटकियों का वजन 21 किलो था। जानम शेखावत महारानी पद्मावती के गेटअप में पहुंचीं थीं। वहीं अशोक कुमार ने एक हाथ में एरोप्लेन और दूसरे हाथ में भारतीय को-पायलट कैप्टन स्मित मच्छर का पोस्टर लेकर डांस किया। जयपुर में दैनिक भास्कर के अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2026 बुधवार से शुरू हुआ। यह 18 अक्टूबर तक चलेगा। पहले देखें गरबा महोत्सव के PHOTOS खबर के पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…