70वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर, विवेकानन्दपुरम् की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के छात्र उदय श्रीमाल, पुनीत जागिड़, पुष्पेन्द्र योगी, नैतिक शर्मा ने 19 वर्ष वर्ग में जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। प्रधानाचार्य हंसराज वैष्णव ने खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सतपाल विसोई, भवानी सिंह राजावत, नमिता जैन, सुरेन्द्र मीना, गिर्राज मंगल, सोनू वर्मा, सुरेश शर्मा, गिर्राज शर्मा, योगेश गुप्ता, कपिल गौतम, रामसिंह गुर्जर, भरत बाल योगी, बहादूर सिंह, सुनील साहू, मनराज माली, कन्टैमा बाल शर्मा, अवधेश शर्मा, किशन अवतार, प्रहलाद केसावर, गिर्राज शर्मा, रिद्विक्छ गुर्जर, अमर सिंह पूर्णिया, मुरारी बाल भारद्वाज सहित समस्त स्टाफ ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।