भास्कर न्यूज | भरतपुर अग्रवाल समाज द्वारा महाराजा अग्रसेन की जयंती 11 अक्टूबर रविवार को मनाई जाएगी। शहर में 8 संस्थाओं की ओर से कार्यक्रम होंगे। शाम को 5 बजे बिजली घर से मुख्य बाजार में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर महाराजा श्री अग्रसेन जी के आदर्शों, सामाजिक एकता, सहयोग एवं सेवा भावना का संदेश दिया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों में विधायक सुभाष गर्ग, पूर्व विधायक विजय बंसल, अग्रवाल महासभा अध्यक्ष सीए अतुल मित्तल, वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुराग गर्ग, मनेाज जिंदल, संजीव गुप्ता, शालिनी मित्तल आदि उपस्थित रहेंगे। महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती समाज के लिए उनके आदर्शों को स्मरण करने, सामाजिक एकता को मजबूत बनाने तथा सेवा, सहयोग और समरसता की भावना को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है। विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाजबंधु महाराजा श्री अग्रसेन जी के विचारों को आत्मसात करने और नई पीढ़ी तक पहुँचाने का संकल्प लेंगे। जानिए...कहां क्या कार्यक्रम .प्रातः 8:30 बजे: अग्रवाल सभा द्वारा अग्रवाल भवन, खिरनी घाट पर जयंती महोत्सव। हीरादास इकाई द्वारा चौधरी मैरिज होम में जयंती समारोह। अग्रवाल सेवा संस्थान रंजीत नगर इकाई द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम। .प्रातः 9:15 बजे: अग्रवंश सेवा समिति, कृष्णा नगर: लक्ष्मी पैलेस मैरिज होम में जयंती महोत्सव। .प्रातः 11:00 बजे: महाराजा सेवा संस्थान, राजेंद्र नगर-जवाहर नगर द्वारा होटल अमर विलास पैलेस में जयंती समारोह।