अजमेर में आयुर्वेद विभाग राजस्थान की अतिरिक्त निदेशक ज्योति ककवानी ने ब्यावर के श्री चांदमल मोदी राजकीय जिला आयुष अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं, दवाइयों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ककवानी ने दवा वितरण कक्ष, धनवंतरी औषध उद्यान, पंचकर्म कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, बायोवेस्ट प्रबंधन और आग बुझाने के उपकरणों की व्यवस्था जांची। उन्होंने भर्ती मरीजों से उनके उपचार व सुविधाओं पर भी बात की। उन्होंने RGHS और मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (MAA) के मरीजों की जानकारी ली। श्रीमती ककवानी ने अर्श-भगन्दर और पंचकर्म चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ ही RGHS व MAA योजना से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। अस्पताल प्रभारी डॉ. पारस चौहान ने बताया कि भर्ती मरीजों के लिए पर्याप्त दवाइयां, मुफ्त भोजन और स्टाफ उपलब्ध है। MAA योजना के तहत नया फर्नीचर, पलंग, आग बुझाने के उपकरण, पंचकर्म के यंत्र और क्षारसूत्र कैबिनेट भी अस्पताल को मिली है।