अजमेर शहर में लोग दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। इनमें बंद रोड लाइट, खराब सड़क, बेसहारा पशुओं का जमावड़ा और बिजली के ट्रांसफॉर्मर से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। वहीं, कुछ समस्याओं पर जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों ने कार्रवाई करते हुए लोगों को राहत भी दी है। पुलिस लाइन से सेंट्रल जेल रोड तक बंद रोड लाइट की समस्या का समाधान कराने पर वार्ड पार्षद नरेंद्र तुनवाल को आज का 'पब्लिक स्टार' चुना गया है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... वार्ड पार्षद नरेंद्र तुनवाल बने आज के 'पब्लिक के स्टार' महादेव नगर से विकास ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि पुलिस लाइन से सेंट्रल जेल रोड तक रोड लाइट बंद होने से रात के समय अंधेरा रहता है। इससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद वार्ड पार्षद नरेंद्र तुनवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग की टीम के माध्यम से रोड लाइट की समस्या का समाधान करवाया। लाइट चालू होने से सड़क पर रोशनी बहाल हुई और लोगों को राहत मिली। त्वरित कार्रवाई के लिए वार्ड पार्षद नरेंद्र तुनवाल को आज का 'पब्लिक स्टार' चुना गया। सड़क पर खोदा गड्ढा हुआ दुरुस्त सिविल लाइंस, चंद्रा डेंटल क्लिनिक के पास से श्रुति ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनकी गली में गड्ढा खोदा हुआ है। खुले गड्ढे के कारण लोगों के गिरने का खतरा बना हुआ था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई कर गड्ढे की समस्या का समाधान कर दिया गया। इससे लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... लाइब्रेरी की दीवार से सटा ट्रांसफॉर्मर, हादसे का खतरा ढोला भाटा रोड से यशराज ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में लाइब्रेरी की दीवार से सटाकर ट्रांसफॉर्मर लगाया हुआ है। यहां आने-जाने वाले विद्यार्थियों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित स्थान पर लगाने की मांग की है। 15-20 दिनों से बंद स्ट्रीट लाइट, कॉलोनी में अंधेरा भोपों का बड़ा से राकेश कुमार राठी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट पिछले 15 से 20 दिनों से बंद पड़ी है। लाइट बंद होने से रात के समय पूरी कॉलोनी में अंधेरा रहता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने जल्द स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग की है। कच्ची और खराब सड़क से पैदल चलना भी मुश्किल कल्याणपुरा से हंसराज ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में कच्ची सड़क है, जिसकी हालत काफी खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और खराब रास्ते के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। लोगों ने सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है। गली में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा न्यू केसरी कॉलोनी से शिवानी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि आदर्श नगर की गली नंबर 4 में काफी संख्या में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इससे स्थानीय लोगों और बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है और हादसे का खतरा भी बना रहता है। लोगों ने बेसहारा पशुओं को हटाने की मांग की है। 'भास्कर समाधान' अजमेर से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.अमित मुद्गल बने आज 'स्टार ऑफिसर':बिजली, नाली, सफाई और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं का समाधान होना बाकी 2.‘भास्कर समाधान’ का असर:स्थानीय डिस्पेंसरी में नियुक्त हुआ चिकित्सा अधिकारी, ट्रांसफार्मर के खरपतवार की हुई सफाई, नरेन्द्र तुनवाल बने 'पब्लिक के स्टार' 3.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 4.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 5. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 6.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 7.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 8.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 10.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’