अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपने क्षेत्र की जनसमस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से सफाई, सड़क, बिजली के खंभे और झाड़ियों से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। नागरिकों की ओर से पोस्ट की गई समस्याओं पर संबंधित विभागों से समाधान की उम्मीद की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ इलाकों के लोग अब भी अपनी समस्याओं के समाधान का इंतजार कर रहे हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन शाहिन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर' अजय नगर से मोहित ने समस्या पोस्ट की थी कि पानी आने का समय निश्चित नहीं है। इस पर जेईएन शाहिन बानो ने बताया कि क्षेत्र में अजय नगर टंकी से पानी की सप्लाई होती है। टंकी भरने में 12-13 घंटे की पंपिंग होती है और उपलब्धता के अनुसार टंकी भरी जाती है। जेईएन शाहिन बानो ने पानी सप्लाई का समय तय करवाकर अब शाम 5 बजे पानी उपलब्ध करवाना शुरू कराया है। सप्लाई के समय की जानकारी व्हाट्सऐप चैनल के माध्यम से भी साझा की जा रही है। समस्या का समाधान करवाने पर जेईएन शाहिन बानो को आज की 'स्टार ऑफिसर' चुना गया है। सफाई की समस्या का हुआ समाधान, सड़क किनारे से हटाया गया कचरा वार्ड नंबर 62 से सुरेंद्र सिंह चौहान ने समस्या पोस्ट की थी कि 'जयपुर रोड पर घूघरा घाटी शिव मंदिर के पास लंबे समय से सफाई नहीं हो रही है। सड़क किनारे कचरा जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद क्षेत्र में सफाई कराकर सड़क किनारे जमा कचरा हटाया गया। सुरेंद्र सिंह चौहान ने ऐप पर समस्या का समाधान होने की जानकारी भी दी। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... वैशाली नगर में बढ़ीं झाड़ियां, गंदगी और हादसे का खतरा वैशाली नगर क्षेत्र से अनिल कश्यप ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सड़क किनारे बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। झाड़ियों के कारण आसपास गंदगी जमा हो रही है। इनमें जानवरों के छिपने का भी खतरा बना रहता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने झाड़ियों की कटाई करवाने के साथ क्षेत्र में सफाई कराने की मांग की है। ज्ञान विहार में पक्की सड़क नहीं, टूटा बिजली का खंभा भी परेशानी ज्ञान विहार कॉलोनी की श्रीराम कॉलोनी से सूरज मीणा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड नंबर 2 में भैरू मंदिर के सामने सड़क कच्ची है। पक्की सड़क नहीं होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। वहीं क्षेत्र में बिजली का खंभा भी टूटा हुआ है, जिससे लोगों को परेशानी के साथ सुरक्षा की चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण करवाने और टूटे बिजली के खंभे को ठीक कराने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. तीन महीने से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:नालियों की सफाई, सीवर और बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं सामने आई 2.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 3.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 4. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 5.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 6. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 7.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 8.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 9.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं 10.अशोक नगर में दो दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:झुके बिजली पोल, टूटी नालियां और तारों से खतरे की समस्याएं सामने आईं