अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने झुके बिजली पोल, टूटी नालियां, घर की बालकनी से सटकर गुजर रहे बिजली के तार और लाइब्रेरी के पास लगे ट्रांसफॉर्मर से जुड़ी समस्याएं पोस्ट की हैं। वहीं, भास्कर समाधान के जरिए सामने आई पानी की पाइपलाइन लीकेज और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं पर कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग ने समाधान करवाया है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन विकास साहू बने आज के 'स्टार ऑफिसर' कोटड़ा से अनिता ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि पत्रकार कॉलोनी में पानी की पाइपलाइन कई महीनों से लीकेज कर रही है। पाइपलाइन में लीकेज के कारण पानी बहने की समस्या बनी हुई थी। समस्या भास्कर समाधान के जरिए सामने आने के बाद जेईएन विकास साहू ने मामले में संज्ञान लेते हुए पाइपलाइन लीकेज की समस्या का समाधान करवा दिया। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। अशोक नगर में दो दिन से बंद स्ट्रीट लाइट हुई ठीक प्रकाश रोड, अशोक नगर से अजय तंवर ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में दो दिन से स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है। लाइट बंद होने से रात के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान करवा दिया गया। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... रातीडांग में दो-तीन महीने से झुका हुआ है बिजली का पोल रातीडांग से संजय वर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके घर के पास बिजली का पोल झुका हुआ है। उन्होंने बताया कि पोल की स्थिति पिछले 2-3 महीनों से ऐसी ही बनी हुई है। लंबे समय से पोल के झुके रहने से आसपास के लोगों में चिंता बनी हुई है। संज्या वर्मा ने बिजली के पोल को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। हाथीखेड़ा रोड पर टूटी नालियों से परेशानी हाथीखेड़ा रोड, हरिभाऊ उपाध्याय नगर से अतुल कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में नालियां टूटी हुई हैं और काफी समय से उनकी सफाई भी नहीं हुई है। नालियां क्षतिग्रस्त होने के साथ सफाई नहीं होने से क्षेत्र की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अतुल कुमार ने नालियों की मरम्मत करवाने के साथ नियमित सफाई कराने की मांग की है। कोटड़ा में बालकनी से सटकर गुजर रही बिजली के तारों की लाइन कोटड़ा ब्लॉक-ए से आरती रावत ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके घर के सामने से बिजली के तारों की लाइन जा रही है, जो उनकी बालकनी से सटकर गुजर रही है। घर के बेहद नजदीक से बिजली के तार गुजरने के कारण परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। आरती रावत ने बिजली के तारों को सुरक्षित दूरी पर करवाने की मांग की है। लाइब्रेरी से सटा ट्रांसफॉर्मर, बच्चों में डर ढोला भाटा से यशराज ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी लाइब्रेरी से सटा हुआ एक ट्रांसफॉर्मर लगा है। लाइब्रेरी में आने वाले बच्चों को ट्रांसफॉर्मर के पास होने से डर बना रहता है। यशराज ने ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करवाने या सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम कराने की मांग की है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1. शंकर नगर में चार दिन बाद जली रोड लाइट:स्ट्रीट लाइट, कचरा डिपो और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 2.नरेंद्र तुनवाल बने आज के 'पब्लिक के स्टार':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सफाई और खाली प्लॉट में उगी झाड़ियों की समस्याएं पहुंचीं प्रशासन तक 3.‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:क्रिश्चियनगंज पुलिया की टूटी रोड और क्षतिग्रस्त हुई पेयजल पाइपलाइन की समस्या का हुआ निपटारा, जेईएन प्रतिभा बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 4.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 5.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 6. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 7.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 8.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 9.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 10.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते