अजमेर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें स्ट्रीट लाइट, सीवरेज, सड़क और सफाई से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग अपनी परेशानी सामने ला रहे हैं। इन समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कई समस्याएं अभी भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन रक्षिता गौड़ बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’ आर्य नगर से रवि कुमार चौहान ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि पिछले एक महीने से पाइपलाइन टूटी हुई है और इसके कारण पानी भी बह रहा है। समस्या सामने आने के बाद जेईएन रक्षिता गौड़ ने मामले में कार्रवाई करवाते हुए समस्या का समाधान करवा दिया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए जेईएन रक्षिता गौड़ को आज की ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया। कई दिनों से बंद स्ट्रीट लाइट हुई ठीक आदर्श नगर से मधु लाल गुर्जर ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट कई दिनों से बंद पड़ी हुई है। लाइट बंद होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए स्ट्रीट लाइट को ठीक करवा दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... सर्विस रोड की सभी लाइटें दो महीने से बंद अजमेर बाइपास से आशीष ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पिछले दो महीने से सर्विस रोड की सभी लाइटें बंद पड़ी हुई हैं। लंबे समय से लाइटें बंद होने के कारण रात के समय सर्विस रोड पर अंधेरा रहता है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है और हादसे का खतरा भी बना रहता है। लोगों ने संबंधित विभाग से सभी रोड लाइट जल्द ठीक करवाने की मांग की है। सीवरेज चैंबर से सड़क पर निकल रहा पानी बालूपुरा रोड, आईबीएम के पास से अरुण यादव ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सीवरेज लाइन के चैंबर से पानी निकलकर सड़क पर बह रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। लगातार पानी बहने से सड़क खराब होने की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने सीवरेज चैंबर की मरम्मत करवाकर पानी का रिसाव बंद करने की मांग की है। पंचशील कॉलोनी में जगह-जगह टूट रही सड़क पंचशील कॉलोनी से काजल यादव ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क की हालत बहुत खराब है। सड़क जगह-जगह से टूट रही है और कई हिस्सों में गड्ढे भी बन गए हैं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है। मायो कॉलेज के पास सड़क पर ही डाल रहे कचरा श्रीनगर रोड, मायो कॉलेज कैंपस से महेश चौधरी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में कचरा गाड़ी वाले सड़क पर ही कचरा डालकर चले जाते हैं। इससे सड़क किनारे कचरा जमा हो रहा है और आसपास गंदगी फैल रही है। राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1. जेईएन सांवरलाल जाट बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:पुष्कर रोड, कोटड़ा में 15 दिन से बंद स्ट्रीट लाइट हुई ठीक 2.गुर्जर मोहल्ला में दो महीने बाद जली स्ट्रीट लाइट:डॉ. अमित यादव बने आज के 'स्टार ऑफिसर', समस्याओं को लेकर प्रशासन अल 3.‘भास्कर समाधान’ बना पब्लिक की आवाज:रोड लाइट, लो प्रेशर सप्लाई की समस्या सुलझी, बिजली पोल, तार और टूटे फैरो कवर पर कब होगा एक्शन? 4.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 5.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 6. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 7.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 8. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 9.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 10.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें