अजमेर पंचायत चुनाव के पहले चरण में 6 पंचायत समितियों के कुल 122 सरपंच उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। दैनिक भास्कर न्यूज एप की टीम इन गांवों में पहुंची और पहली बार उन दावेदारों के नाम सामने लेकर आई जो सरपंच का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। गांवों में कई जगह दावेदारों की लंबी लिस्ट थी तो कई जगहों पर एकराय भी बनती नजर आई, लेकिन उस नाम पर भी अंतिम फैसला नामांकन के दिन ही होगा। लेकिन इससे पहले दैनिक भास्कर आपको बता रहा है आपकी ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए कौन 5 बड़े दावेदार हैं। आगे देखिए अजमेर में पहल चरण के चुनाव में सरपंच दावेदारों के नाम… जानिए-जिला परिषद में भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की प्रोफाइल