अजमेर जिले में अब तक 523.7 एमएम बरसात दर्ज की जा चुकी है, वहीं अब तक औसत बरसात का आंकड़ा 457. 2 है। जो कि 14 प्रतिशत ज्यादा है, लेकिन अभी भी जिले के अधिकांश बांध व तालाब में पानी की कमी है। सिंचाई विभाग के अनुसार- जिले में 48 तालाब-बांध हैं। आनासागर झील व गोविंदगढ़ बांध 100 प्रतिशत भरे हुए हैं। केवल 4 बांध ऐसे हैं जिनमें आधे से ज्यादा पानी है।वहीं 8 तालाब-बांध में एक चौथाई से ज्यादा पानी भरा है। वहीं जिले के अधिकांश तालाब-बांध खाली पडे़ है। जिले में 16 बांध तालाब ऐसे है, जहां एक चौथाई से भी कम पानी है और 18 बांध-तालाब तो खाली पडे़ है। जिनमें एक बूंद भी पानी नहीं। जिले में केवल 2 बांध पूरे भरे- इन 8 बांध-तालाब में एक चौथाई से ज्यादा पानी… सिंचाई के लिए रहेगी पानी की किल्लत सिचाई विभाग के अधिशाषी अभिंयता सत्येन्द्र कुमार मीणा ने बताया-जिले में औसत बरसात भले ही ज्यादा हुई लेकिन बांध-तालाबों में पानी की कमी है। ऐसे में रबी की फसल में सिंचाई के लिए पानी की किल्लत रहेगी। हालाकिं गांवों में जल उपभोक्ता संगम बने हुए है और यहां पर सिंचाई के लिए पानी छोड़ने के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी निर्णय करती है।