सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में 16 साल के किशोर ने बाइक पर स्टंट किया। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। पैर में गंभीर चोट लगी और उंगलियां उठाने वाले सभी नसें (एक्सटेंसर टेंडन्स) कट गईं। सरकारी हॉस्पिटल के डॉक्टर ने सर्जरी कर सभी नसों को फिर से जोड़ दिया। सर्जरी से फिर जोड़ी नसें.. स्टंटबाजी के चक्कर में हुआ हादसा स्टंट की घटना बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में हनुमान धोरे के पास हुई थी। इसी इलाके में रहने वाला लड़का सोमवार (19 अक्टूबर) की रात दोस्तों के साथ बाइक और स्कूटी से स्टंट कर रहा था। स्टंट के दौरान बाइक फिसलने से वह गिरकर घायल हो गया। हादसे में उसके पैर के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोट लगी। उंगलियों को ऊपर उठाने में मदद करने वाली सभी नसें कट गईं। रील के लिए स्टंट करना पड़ सकता है भारी यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के लिए जोखिम भरी गतिविधियां करने के खतरों को भी उजागर करती है। कुछ सेकंड की रील के लिए बाइक या स्कूटी से स्टंट करना गंभीर चोट का कारण बन सकता है। ऐसे में युवाओं को वीडियो बनाते समय अपनी और दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। डॉक्टर्स टीम ने सभी नसों को किया रिपेयर लड़के का मंगलवार सुबह सरकारी उप जिला अस्पताल में सर्जरी की गई। डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी सभी कटी टेंडन्स को सफलतापूर्वक जोड़ दिया। किशोर की गंभीर चोट को देखते हुए डॉ. जगदीश गोदारा और उनकी टीम ने मंगलवार सुबह सर्जरी की। ऑपरेशन के दौरान पैर के ऊपरी हिस्से की सभी कटी हुई एक्सटेंसर टेंडन्स को रिपेयर किया गया। इस दौरान नर्सिंग ऑफिसर प्रदीप पांडे, गणेश और राकेश ने भी उपचार में सहयोग किया। ऑपरेशन सफल रहने के बाद अब किशोर के पैर की कार्यक्षमता में सुधार और रिकवरी पर ध्यान दिया जाएगा। डॉक्टरी सलाह के अनुसार देखभाल जरूरी चिकित्सकों ने परिजनों को किशोर की देखभाल और आगे के उपचार के लिए जरूरी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। टेंडन्स की चोट के बाद पैर की उंगलियों की गतिविधि सामान्य होने के लिए रिकवरी के दौरान सावधानी और चिकित्सकीय निगरानी जरूरी होती है।