अजमेर के घूघरा विनायक कॉलोनी में घर के ताले तोड़कर गहने और कैश चुराने का मामला सामने आया है। पीड़िता अपनी मां के पास किशनगढ़ गई हुई थी। वापस लौटी तो वारदात का पता चला। पीड़ित महिला जेल ट्रेनिंग सेंटर में वार्डन के पद पर पोस्टेड है। पीड़िता की रिपोर्ट पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विनायक कॉलोनी निवासी अरूणा कुमावत ने बताया- महिला 10 सितम्बर की शाम को अपने पीहर किशनगढ़ चली गई थी। घर पर कोई नहीं था। लौटी तो देखा कि घर के बाहर के ताले टूटे हुए थे। अन्दर जाकर देखा तो कमरों व आलमारी के ताले टूटे थे। आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात व करीब 32 हजार रुपए चोरी हो गए। सूचना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाने में एएसआई मनीराम व पुलिस टीम पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस आस पास के सीसीटीवी फुटेज व सुराग खंगाल रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ……….. पढें ये खबर भी… अजमेर में 360 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कल:दो घंटे में मिल जाएगा पूरा रिजल्ट; ट्रेफिक रहेगा डायवर्ट, पार्टी प्रत्याशी नहीं आएंगे अजमेर में नगर निगम चुनाव को लेकर पॉलीटेक्निक कॉलेज में मतगणना 14 सितम्बर को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। चुनाव मैदान में उतरे 360 कैंडिडेट्स के भाग्य का फैसला होगा। सबसे पहले डाक मत पत्र गिने जाएंगे। इसके बाद ईवीएम से वोट की गणना होगी। मतगणना 6 कमरों में एक साथ होगी और इसके लिए हर कमरे में छह से सात टेबल लगाई गई है। पूरी खबर पढें