सीकर में जिला परिषद के 49 वार्डों के होने वाले चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन वापसी का दिन रहा। चुनाव में 181 में से 18 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में अब 163 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन वापस लेने वाले 18 प्रत्याशियों में से एक प्रत्याशी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का है। वहीं चुनाव में खड़े हुए आधा दर्जन बागियों को भारतीय जनता पार्टी मनाने में कामयाब रही। पार्टी में ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष रह चुके फूलचंद कुमावत ने वार्ड 11 से अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके अलावा वार्ड 28 से बलदेव, वार्ड 40 से रामनिवास गुर्जर ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके अलावा मंत्री झाबर सिंह खर्रा के वार्ड 23 में उनकी भाभी प्रतिमा खर्रा अब भी निर्दलीय मैदान में हैं। रालोपा की प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को बड़ा झटका लगा है। वार्ड 30 में पार्टी की प्रत्याशी सरोज ने अपना नामांकन वापस ले लिया। हालांकि भारतीय जनता पार्टी में वार्ड 23 में भाजपा की बागी प्रियंका बाजिया अभी निर्दलीय मैदान में हैं। इधर कांग्रेस में वार्ड 21 से कांग्रेस की बागी उर्मिला धायल अब भी मैदान में है। अब देखिए किसने नामांकन वापस लिया