मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले बदमाशों को 35 हजार रुपए मिलने वाले थे। यह पैसा काम पूरा होने के बाद मिलना था। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। फायरिंग में शामिल रेहान और नाबालिग आरोपी करीब 10 दिन पहले मुंबई पहुंचे थे। दोनों गैंगस्टर अनिल पंडित के संपर्क में थे। कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया - शुरुआती जांच में सामने आया है कि करीब डेढ़ महीने पहले समीर ने रेहान की अनिल पंडित से बात करवाई थी। अनिल पंडित ने समीर के जरिए रेहान को 35 हजार रुपए देने और विदेश भेजने का ऑफर दिया था। वारदात के बाद आरोपी टैक्सी से मुंबई से सूरत पहुंचे। सूरत से ट्रेन में चढ़े। सूरत स्टेशन के सीसीटीवी में उनकी तस्वीर कैद हो गईं। तीनों बदमाश ट्रेन में बिना टिकट सफर कर रहे थे। रास्ते में उनका जुर्माना भी वसूला गया। वारदात के बाद बदमाशों ने रास्ते में हथियार फेंक दिए पूछताछ में सामने आया कि बदमाश मुंबई में किसी सेलिब्रिटी पर फायरिंग करने के लिए रेकी कर रहे थे। इसी दौरान ऑटो वालों ने बताया कि टाइगर श्रॉफ के हर रविवार ग्राउंड पर फुटबॉल खेलने आते हैं। दोनों टाइगर की रेकी करने लगे। 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ मैच खेलने पहुंचे। आरोपी भी बाइक पर वहां पहुंच गए थे। मैच खेलने के बाद टाइगर श्रॉफ ड्राइवर के साथ कार से घर लौट रहे थे। नरसी पार्क के गेट पर कार आते ही बाइक सवार तीनों बदमाशों ने फायरिंग शुरू दी थी। फायरिंग के बाद तीनों बाइक पर भाग गए। ऋतिक को भी नौकरी दिलाने का लालच देने का शक पूछताछ में सामने आया है कि रेहान ने ऋतिक को भी 35 हजार रुपए और विदेश में नौकरी का ऑफर दिया था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि ऋतिक किसी दूसरे व्यक्ति के संपर्क में था। पूछताछ के दौरान एक और जानकारी सामने आई कि डेढ़ महीने पहले रेहान ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर अमृतसर में किसी व्यापारी पर डराने के लिए फायरिंग की थी। नेपाल भागने का था प्लान फायरिंग के बाद अनिल पंडित को सूचना दी गई थी। उसके इशारे पर ही तीनों आरोपी मुंबई से सूरत भागे थे। सूरत से पुणे-जयपुर ट्रेन से कोटा आए। यहां से उनका जयपुर आकर नेपाल भागने का प्लान था। इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। रेहान और नाबालिग के खिलाफ पहले से एक-एक मामला दर्ज है। ये खबरें भी पढ़ें… टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाने वाले पकौड़ी खरीदते दिखे:यात्री बनकर जनरल कोच में चढ़े पुलिसवाले, 15 मिनट में तीनों को दबोचा टाइगर श्रॉफ पर हमले के 3 आरोपी कोटा से पकड़े:पुणे-जयपुर ट्रेन में बैठे थे, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं बदमाश; विदेश भागने की फिराक में थे टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मास्टरमाइंड का बाप जेल में:सरपंच को भी धमका चुका गैंगस्टर अनिल पंडित; परिवार समेत 10 साल पहले छोड़ा गांव