अजमेर के होटल मेरवाड़ा एस्टेट में पिछले दिनों हुई चोरी का खुलासा हो गया है। गंज थाना पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से जेवरात और नकदी बरामद कर ली। दरअसल, श्वेता शर्मा पत्नी नरेश शर्मा ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। श्वेता ने बताया- वह अपने भाई ललित शर्मा की बेटी के शादी में सपरिवार होटल मेरवाड़ा एस्टेट में रुकी हुई थी। 20 सितम्बर की रात करीब 9.30 बजे सभी आयोजन में शामिल होने गए थे। रात करीब 12.30 बजे वापस लौटे तो देखा कि होटल के कमरे का ताला खुला हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया- मेरी छोटी बहन रीना साधवानी का एक मंगलसूत्र, एक चेन पेंडल सहित एक जोड़ी कान के टॉप्स सोने के गहने और 300 रुपए नगद गायब मिले। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल व अजमेर शहर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और तकनीकी सहायता से फुल्या गेट के बाहर, शाहपुरा निवासी शाहरुख पुत्र शौकत अली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी किया गया माल बरामद कर लिया। ……….. ये खबर भी पढे़ं… युवती से ऑनलाइन धोखाधड़ी, 1.07 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए:फर्जी पहचान और जाली दस्तावेज दिखाकर ठगी को अंजाम दिया, पुलिस जांच में जुटी अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अज्ञात ठग ने फर्जी पहचान और जाली दस्तावेज दिखाकर ठगी की वारदात अंजाम दी। पीड़िता की शिकायत पर रामगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढे़ं