अजमेर की कृष्णगंज थाना क्षेत्र में रोड पर कार चलाना सीख रहे युवक और उसके दोस्त को चार बदमाशों ने हथियार दिखाकर लूट लिया। बदमाश सोने के गहने उतरवाकर ले गए। पीड़ित ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें रोककर हथियारों के बल पर सोने का ब्रेसलेट और चांदी की चेन छीन ली। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोस्त के साथ कार चलाना सीख रहा था पीड़ित वंश लालचंदानी ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने दोस्त सागर रामनानी के साथ कार चलाना सीख रहा था। इसी दौरान रात करीब 11:30 बजे लाल रंग की फॉक्सवैगन कार उनके सामने आकर रुकी। कार में सवार लोगों ने उन्हें रोककर बाहर आने के लिए कहा। 4 तोले का सोने का ब्रेसलेट लूट ले गए रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के बाहर आने पर चार लोगों ने उनके साथ हथियारों का उपयोग किया। आरोपियों ने वंश लालचंदानी के हाथ से करीब 4 तोले का सोने का ब्रेसलेट और उसके दोस्त सागर रामनानी की करीब 10 तोले की चांदी की चेन छीन ली। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर BNS की धारा 304(2), 115(2), 126(2), 352 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश के प्रयास जारी हैं।