अजमेर जिले के 9 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज दाखिल किए गए। सभी जगह कांग्रेस और भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतारे। अजमेर, किशनगढ़, नसीराबाद, पीसांगन, केकड़ी में निर्दलीयों की भूमिका अहम रहेंगी। वहीं पुष्कर, सरवाड़ व टांटोटी में भाजपा को बहुमत है। वोटिंग 21 सितम्बर को होगी। अजमेर नगर निगम - कुल दो नामांकन किशनगढ़ नगर परिषद - कुल दो नामांकन पुष्कर नगर परिषद - कुल दो नामांकन केकड़ी नगर पालिका - कुल 4 नामांकन सरवाड़ नगर पालिका- कुल दो नामांकन टांटोटी नगर पालिका- कुल दो नामांकन नसीराबाद नगर पालिका - कुल दो नामांकन सावर नगर पालिका - कुल दो नामांकन पीसांगन नगर पालिका - कुल दो नामांकन ……….. पढें ये खबर भी… कांग्रेस ने दोहराया भाजपा का इतिहास, उतारा OBC प्रत्याशी:प्रदेश हाईकमान ने किरण गढ़वाल का नाम फाइनल किया; अनामिका शर्मा पर बीजेपी में बनी सहमति नगर निगम अजमेर के मेयर प्रत्याशी के नाम पर बीजेपी-कांग्रेस ने नामांकन के आखिरी दिन फैसला लिया। भाजपा ने सुबह 6 बजे अनामिका शर्मा को प्रत्याशी बनाने का निर्णय ले लिया था। वहीं कांग्रेस पार्षद किसी एक नाम पर एक राय नहीं हुए। इसके बाद कांग्रेस ने सभी महिलाओं के नाम प्रदेश स्तर पर भेजे और आखिरकार किरण गढ़वाल के नाम पर मुहर लगी। कांग्रेस ने भाजपा के पिछले कार्यकाल के दौरान लिए गए निर्णय को दोहरा दिया है। मेयर का अनारक्षित पद होने के बावजूद बहुमत हासिल करने वाली भाजपा ने ओबीसी वर्ग से धर्मेन्द्र गहलोत को मेयर बनाया। पूरी खबर पढें