अजमेर जिले में पंचायत चुनावों के लिए बुधवार को जवाहर रंगमंच में जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के लिए लॉटरी निकाली गई। सबसे पहले प्रधान पदों की लॉटरी निकाली गई। इस दौरान कलेक्टर लोक बंधु सहित अन्य अफसर मौजूद रहे। जिले में अजमेर ग्रामीण, बड़ल्या, पीसांगन, सावर, सरवाड़, केकड़ी, अराई, सिलोरा, श्रीनगर, भिनाय यानी 10 पंचायत समिति में 10 प्रधान चुने जाएंगे। जिसमें एससी ओपन के एक, एससी महिला के एक, ओबीसी ओपन के एक, ओबीसी महिला के एक, अनारक्षित ओपन के 3 व अनारक्षित महिला के 3 पद आरक्षित किए गए है। अजमेर में जिला परिषद के 33 सदस्य हैं। इसमें एससी ओपन के 3, एससी महिला के 3, एसटी ओपन के एक, ओबीसी ओपन के 3, ओबीसी महिला के 3, अनारक्षित ओपन के 10 व अनारक्षित महिला के 10 वार्ड तय किए गए है। इसी प्रकार पंचायत समिति में 175 सदस्यों के पद भी आरक्षण से तय किए गए हैं। पंचायत समिति के 175 सदस्यों में अनारक्षित ओपन 47, एससी ओपन के 20, एसटी ओपन के 5, ओबीसी ओपन के 19 सदस्य होंगे। अनारक्षित महिलाओं के 58, एससी महिला 15, ओबीसी महिला 10, एसटी महिला के लिए 1 पद रिजर्व रखा है। बता दें कि जिला प्रमुख के लिए 13 अगस्त को ही लॉटरी निकली थी। अजमेर से यह पद अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व है। प्रधान के लिए आरक्षण की स्थिती जिला परिषद सदस्य के लिए आरक्षण की स्थिति… अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति में आरक्षण की स्थिती- बड़ल्या पंचायत समिति में आरक्षण की ये स्थिति… पीसांगन पंचायत समिति में आरक्षण की ये स्थिति… श्रीनगर पंचायत समिति में आरक्षण की ये स्थिति… अरांई पंचायत समिति में आरक्षण की ये स्थिति… सिलोरा पंचायत समिति में आरक्षण की ये स्थिति… केकड़ी पंचायत समिति में आरक्षण की ये स्थिति… सरवाड़ पंचायत समिति में आरक्षण की ये स्थिति… सावर पंचायत समिति में आरक्षण की ये स्थिति… भिनाय पंचायत समिति में आरक्षण की ये स्थिति…