पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। अजमेर की बड़ल्या, सिलोरा, अराई और भिनाय पंचायत समितियों में कांग्रेस के एक प्रत्याशी सहित कुल 41 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन कर दिया है। दूसरे चरण के लिए 28 अक्टूबर (बुधवार) को मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से होगी। बड़ल्या - एक कांग्रेस सहित 7 ने नाम वापस लिए अराई - 8 ने नाम वापस लिए भिनाय - 14 ने नाम वापस लिए सिलोरा में 12 ने लिए नाम वापस यहां देखें भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवार…. सिलोरा पंचायत समिति की लिस्ट…. अराई पंचायत समिति की लिस्ट…. भिनाय पंचायत समिति… …….. पढें ये खबर भी…. अजमेर जिला परिषद चुनाव: पूर्व मंत्री-विधायकों के रिश्तेदारों को टिकट:33 सीटों पर 92 उम्मीदवार, 10 करोड़पति; जानिए भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की प्रोफाइल अजमेर जिला परिषद सदस्य चुनाव के लिए 92 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस व भाजपा ने सभी 33 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। इसमें पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व प्रधान व पार्टी पदाधिकारियों के रिश्तेदारों को टिकट दिए गए हैं। (पूरी खबर पढें) अजमेर जिला परिषद में 92 उम्मीदवार आमने-सामने:6 पंचायत समिति में 259 प्रत्याशी मैदान में, पढ़ें पहले चरण की पूरी लिस्ट पंचायत चुनाव के पहले चरण में अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की 1 ग्राम पंचायत नांद और सावर, पीसांगन, श्रीनगर, सरवाड़, केकड़ी पंचायत समिति में चुनाव होंगे। अजमेर जिला परिषद की 33 सीटों पर कुल 92 उम्मीदवार हैं। वहीं, जिले की 6 पंचायत समिति की 100 सीटों पर 259 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हैं। पूरी खबर पढे़ं अजमेर जिला परिषद सदस्य में भाजपा-कांग्रेस में 10 करोड़पति:पूर्व जिला प्रमुख पलाड़ा सबसे अमीर; कांग्रेस प्रत्याशी ने साढे़ 4 हजार रुपए बताई संपत्ति अजमेर में जिला परिषद सदस्य के लिए भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों में 10 करोड़पति हैं। इसमें भाजपा से 7 और कांग्रेस से 3 सदस्य हैं। वहीं जिला परिषद के 33 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस की ओर से उतारे गए सभी 66 उम्मीदवारों में से किसी के भी खिलाफ कोई केस नहीं है। पूरी खबर पढें Topics: राजस्थान पंचायत चुनाव