जलदाय विभाग की नसीराबाद रोड रेलवे पुलिया के पास से विराट नगर पंप हाउस जा रही 450 एमएम की पाइप लाइन में लीकेज हो गया है। इसे रविवार को बदला जाएगा। यह लाइन एसआर-7 से आ रही 700 एमएम की मुख्य पाइपलाइन से जुड़ी है। इसके चलते रविवार सुबह 9 बजे से मुख्य लाइन में 30 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। एक्सईएन निशा मीणा ने बताया- सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल के सामने 1000 एमएम की पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त हिस्से की भी शटडाउन लेकर वेल्डिंग की जाएगी। इसके चलते केसरगंज, ऊसरी गेट, हाथीभाटा, बाबूगढ़, वैशाली व रातीडांग में जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। इन क्षेत्रों में 72 घंटे के अंतराल से मिलेगा पानी नगर खंड द्वितीय के अंतर्गत रविवार शाम सप्लाई वाले नगरा, सूर्य नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, रेलवे, खानपुरा रोड, शक्तिनगर, और आनंदपुरी में 72 घंटे के अंतराल पर पानी मिलेगा। वहीं, सोमवार को सप्लाई वाले धाननाडी, जौंसगंज, गुर्जर धरती, अंगिरा नगर, बिहारीगंज, शिवनगर, सुभाषनगर, कृष्णा कॉलोनी, अशोक नगर, गांधीगृह, रामगंज, दुर्गा कॉलोनी, राजोसी रोड, विज्ञान नगर, जवाहर कॉलोनी, आदर्श नगर, पटेल कॉलोनी, विकास नगर और कल्याणीपुरा सहित अन्य क्षेत्रों में अब 13 अक्टूबर को जलापूर्ति होगी। ………… पढें ये खबर भी… कारोबारी के घर डकैती डालने वाले दो आरोपी प्रॉपर्टी व्यवसायी:एक आरोपी ग्रेजुएट, एक प्राइवेट नौकरी कर रहा, किसी भी आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं अजमेर जिले के नसीराबाद में कारोबारी के घर IT अफसर बनकर 3 करोड़ की डकैती को अंजाम देने वाले आरोपियों में दो प्रोपर्टी व्यवसायी हैं। वहीं एक प्राइवेट नौकरी व तीन मजूदरी कर जीवन यापन करते हैं। पढ़ाई लिखाई की बात करें तो एक ने ग्रेजुएशन तो एक ने आईटीआई कर रखी है। दो दसवीं तक पढे़ लिखे हैं और एक ने 12वीं व एक ने तीसरी तक ही पढा़ई की। इन सभी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। (पूरी खबर पढें)