ग्राम पंचायत पीपलदा में जहां पहले ही सड़क बनी हुई है वहां सरकारी नियमों के विपरित अटल पथ के निर्माण को लेकर दो करोड़ रुपए की राशि का दुरुपयोग किए जाने को लेकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रतन लाल आजाद ने सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी को पत्र लिखकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अटल पथ का निर्माण नियमानुसार नहीं होने पर अधिशाषी अभियंता एवं सहायक अभियंता कार्यालय सार्वजनिक निर्माण विभाग उपखण्ड बौंली के विरुद्ध सक्षम न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी दी है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आजाद ने शिकायत में बताया कि राज्य सरकार द्वारा बजट वर्ष 2026-27 की घोषणा के तहत अटल पथ निर्माण के लिए ग्राम पंचायत पीपलदा में दो करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है।