अलवर शहर में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी हो गई। दोनों मामलों में मालिक अपनी-अपनी खड़ी कर डॉक्टर से इलाज करवाने और मरीज से मिलने गए थे। वापस लौटे तो बाइक गायब मिली। डॉक्टर को दिखाने गया, बाहर बाइक नहीं मिली पहला मामला- स्कीम नंबर-2 स्थित लाजपत नगर में बैकुंठधाम मंदिर के पास का है। जिंदोली निवासी 62 साल के वीर सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि वह 23 अगस्त को सुबह करीब 10:30 बजे अपने कंधे का इलाज कराने डॉक्टर अभिषेक सक्सेना के पास गए थे। अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक को लॉक लगाकर पार्क के पास खड़ा किया और डॉक्टर को दिखाने अंदर चले गए। करीब 11:15 बजे बाहर लौटे तो बाइक मौके से गायब थी। आस-पास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। हॉस्पिटल गेट के पास खड़ी बाइक भी चोरी दूसरी घटना जिला हॉस्पिटल परिसर की है। घाट निवासी 27 साल के पप्पूराम 22 अगस्त की रात करीब 9 बजे मरीज से मिलने जिला हॉस्पिटल गए थे। उन्होंने अपनी ब्लैक कलर की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक हॉस्पिटल के अंदर गेट के पास खड़ी की थी। रात करीब 11 बजे मरीज से मिलकर बाहर आए तो बाइक नहीं मिली। उन्होंने करीब एक घंटे तक हॉस्पिटल परिसर और आस-पास बाइक की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दोनों मामलों में पुलिस चोरी हुई बाइकों और आरोपियों की तलाश में जुटी है।