अलवर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में डॉक्टर के थप्पड़ मारने से नाराज एक युवक पीपल के पेड़ पर चढ़ गया और फंदा डालकर डाली पर बैठ गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवक को पुलिस करीब 8 घंटे तक समझाइश करती रही। इस पर एक बार युवक नीचे आने को तैयार हुआ। कुछ दूरी पर आ भी गया, लेकिन तुरंत वापस चढ़ गया। इसके बाद प्रशासन ने रात को डॉक्टर को एपीओ कर दिया। इसके बाद चूंदाला गांव निवासी युवक उम्मेदीलाल उर्फ पुजारी पेड़ से नीचे उतर आया। घटना सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे रैणी थाना क्षेत्र के गढ़ीसवाईराम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की है। युवक की मांग थी कि उसके साथ मारपीट करने वाले डॉक्टर रमेश चंद मीणा पर कार्रवाई की जाए। मौके पर राजगढ़ डीएसपी देशराज कुलदीप सहित काफी पुलिस प्रशासन मौजूद थे। युवक की मांग है कि डॉक्टर भीड़ के बीच में आकर माफी मांगे, तभी वह नीचे आएगा। पहले देखिए, घटना से जुड़ी 3 PHOTO'S पत्नी का इलाज कराने पहुंचा था अस्पताल जानकारी के अनुसार- चूंदाला गांव निवासी उम्मेदीलाल उर्फ पुजारी अपनी बीमार पत्नी को इलाज के लिए गढ़ीसवाईराम CHC लेकर आया था। आरोप है कि वार्ड में मौजूद ऑन-ड्यूटी डॉक्टर डॉक्टर रमेश चंद मीणा और युवक उम्मेदीलाल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बहस के दौरान डॉक्टर रमेश चंद मीणा ने आपा खोते हुए युवक को थप्पड़ जड़ दिया। अपमान से आहत होकर उठाया कदम अस्पताल में मौजूद लोगों के सामने पड़े थप्पड़ और अपमान से आहत होकर युवक उम्मेदीलाल तुरंत बाहर निकला और अस्पताल परिसर में पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। उसने अपने साथ लाई रस्सी से डाली पर फंदा तैयार किया और वहीं बैठ गया। यह देख मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना के बाद कुछ देर में पुलिस पहुंच गई। इस दौरान सभी ने समझाइश करते हुए कहा- उसके खिलाफ कोई पुलिस केस नहीं होगा। थप्पड़ मारने वाले डॉक्टर पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी नीचे नहीं आया था। इनपुट: हेमंत गुप्ता, रैणी