देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अलवर शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मोती डूंगरी स्थित चिल्ड्रन पार्क के सामने जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। लेकिन इस विरोध प्रदर्शन में केवल एक महिला कार्यकर्ता लीली यादव नजर आई। इसको लेकर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष रमन सैनी ने कहा कि शॉर्ट नोटिस पर विरोध करने की सूचना दी गई। जिसके कारण महिला कम पहुंची। कांग्रेस की ओर से एक दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया था। जिसमें काफी महिलाएं पहुंची थी। तब भी महिला कार्यकर्ता लीली यादव सबसे आगे थी। राहुल गांधी के साथ खड़ी है जनता, CEC को देना होगा इस्तीफा: गंगावत प्रदर्शन के दौरान अलवर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "पूरे देश में मंडल स्तर से लेकर एआईसीसी (AICC) स्तर तक आंदोलन चल रहा है। आज देश की जनता कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने पद से इस्तीफा देना ही पड़ेगा। यह तो सिर्फ शुरुआत है, आने वाले दिनों में और बड़ी रैली आयोजित की जाएगी।" स्थानीय मुद्दों और बीजेपी पर साधे निशाने प्रकाश गंगावत ने राज्य के वन मंत्री संजय शर्मा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने चुनाव में धनबल के सहारे तांडव मचाया था। उन्होंने दावा किया कि आने वाले पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पूरी तरह सूपड़ा साफ हो जाएगा। आरआर सर्किल का नाम बदले जाने पर तंज कसते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार के पास केवल नाम बदलने का काम रह गया है। मोदी सरकार ने अलवर में एक-दो जगहों के नाम बदलने के अलावा कोई काम नहीं किया। यहां तक कि मोती डूंगरी का भी कोई विकास नहीं कराया गया। प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में अलवर शहर कांग्रेस की ओर से मोती डूंगरी पर चिल्ड्रन पार्क के सामने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की गई। अलवर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत ने कहा कि पूरे देश में मंडल स्तर से एआईसीसी के स्तर तक देश भर में आंदोलन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ जनता खड़ी है। मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा देना पड़ेगा। आगे बड़ी रैली होगी। वन मंत्री संजय शर्मा ने धन बल के सहारे तांडव मचाया था। आगे पंचायत के चुनाव में बीजेपी का पूरा सूपड़ा साफ हो जाएगा। अलवर के आरआर सर्किल का नाम बदलने पर कहा कि केवल नाम बदलने का काम रह गया। मोती डूंगरी का भी विकास नहीं कराया। मोदी सरकार ने अलवर में कोई काम नहीं किया। एक दो जगहों के नाम बदलने के अलावा कुछ नहीं किया।