अलवर नगर निगम की पहली मेयर भाजपा से सुमनलता अग्रवाल बनीं है। अब मंगलवार को डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। अब डिप्टी मेयर की कुर्सी भी भाजपा के खाते में जा सकती है। भाजपा में पार्षद अजय पूनिया सबसे मजबूत चेहरे हैं। इसलिए उनका डिप्टी मेयर बनना करीब-करीब तय माना जा रहा है। रातों-रात बीजेपी के शीर्ष नेताओं के बीच कोई रणनीति बदलती है तो ही डिप्टी मेयर का प्रत्याशी बदल सकता है। वरना यही नाम फाइनल होने की पूरी संभावना है। वैसे बीजेपी में पार्षद सुनीता यादव, गोविंद कुकरेजा, नेहा मनचंदा भी मजबूत हैं। नेहा मनचंदा का नाम भी मेयर के प्रत्याशी के रूप में काफी मजबूती से सामने आया था। कौन हैं डिप्टी मेयर के प्रत्याशी अजय पूनिया दरअसल, अजय पूनिया लगातार 5वीं बार पार्षद बने हैं। इससे पहले चार बार निर्दलीय पार्षद जीते हैं। अजय पूनिया इस बार वार्ड 49 से सबसे अधिक 1604 वोट से जीतकर आए हैं। वे मूल रूप से झुंझुनूं के रहने वाले हैं। लेकिन करीब 40 साल से अधिक समय से अलवर की इंदिरा कॉलोनी में रह रहे हैं। वे अपने पिता के साथ रहते हैं। खुद अविवाहित हैं। खाना भी खुद ही बनाते हैं। वार्ड 61 से पार्षद सुनीता यादव हैं। जो पूर्व पार्षद सतीश यादव की पत्नी हैं। सतीश यादव वन राज्य मंत्री संजय शर्मा के नजदीकी हैं। दूसरी बार पार्षद बने हैं। इससे पहले खुद पार्षद रहे हैं। इस बार पत्नी बनी हैं। अपने वार्ड में सक्रिय रहते हैं। पार्टी के कामों में भी आगे रहते हैं। डिप्टी मेयर के तीन और दावेदार कौन अलवर के वार्ड 16 से पार्षद गोविंद कुकरेजा पहले भी पार्षद रहे हैं। होपसर्कस के पास खुद की दुकान है। व्यापारियों के बीच कामकाज करते हैं। अलवर शहर में पुरुषार्थी के वोट काफी अधिक हैं। इस कारण बीजेपी पुरुषार्थी को भी डिप्टी मेयर बना सकती है। इस बार 133 वोट से जीते हैं। मूलरूप से दारुकुटा मोहल्ले के निवासी हैं। नेहा मनचंदा वार्ड 48 से पार्षद बनी हैं। मेयर के प्रत्याशी के रूप में उनका नाम सबसे आगे रहा है। लेकिन मेयर का प्रत्याशी सुमनलता अग्रवाल को बनाया गया। अब एक युवा चेहरे के रूप में नेहा का नाम मजबूत दावेदारों में हैं। कांग्रेस के नाम सामने नहीं आए कांग्रेस की ओर से डिप्टी मेयर के प्रत्याशी के लिए नाम बाहर नहीं आए हैं। इसकी वजह यही है कि मेयर का चुनाव हार गए। इसके बाद डिप्टी मेयर बनने की उम्मीद भी कम हैं। इस कारण कांग्रेस मंगलवार सुबह तय करेगी कौन डिप्टी मेयर का दावेदार हो सकता है।