अलवर नगर निगम के चुनाव में मजदूर, दुकानदार, हॉकर, वकील और प्रॉपर्टी डीलर सहित अनेक प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। खास बात यह है कि कांग्रेस व बीजेपी ने वार्ड में ऐसे प्रत्याशी उतारे हैं, जिनके लिए जनता बुधवार को वोट करेगी। अब वोटिंग के परिणाम के बाद पता चलेगा कि जनता ने किसे पंसद किया है। बहुत से युवा चेहरे भी हैं। जो पहली बार चुनाव मैदान में हैं। कुछ अनुभवी उनके सामने हैं। बीजेपी कांग्रेस के अलावा 20 से अधिक वार्डों में निर्दलीय ताल ठोक रहे हैं। इनमें काफी प्रत्याशी करोड़पति भी हैं। लेकिन इस बार अलवर निगम में आपराधिक छवि वाले चेहरे नहीं के बराबर हैं। महिला आरक्षित मेयर सीट है। इस कारण महिलाओं की संख्या भी खूब है। प्रत्याशी मजदूर; न घर-न जेवर, सिर्फ 4 हजार रुपए अलवर शहर में वार्ड 4 से कांग्रेस प्रत्याशी भानुप्रताप मजदूरी करते हैं। भानुप्रताप के पास मकान नहीं है। इनके पास 2 लाख रुपए से कम कीमत की संपत्ति है। वहीं, वार्ड 52 से सुभाष मित्तल बीजेपी के प्रत्याशी हैं। जो अखबार बांटने का काम करते हैं। वार्ड 1 से पंकज प्रॉपर्टी का काम करते हैं। पढ़िए आपके क्षेत्र के भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी क्या काम करते हैं…