जयपुर में 6 साल के मासूम की किडनैपिंग मामले में पुलिस ने 48 घंटे में पिता, चाचा सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शिवदासपुरा थाना ने झूठी किडनैपिंग मामले में रविवार शाम खुलासा किया है। DCP (साउथ) राजर्षि राज ने बताया- पुलिस ने कालूराम मीणा, मन्नाराम मीणा सहित दो कर्मचारियों रोहित मीणा और अंगद मीणा को अरेस्ट किया है। आरोपी कालूराम मीणा ने शिवदासपुरा थाने में 16 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि मेरा बेटा (6) पानी लेने आरओ प्लांट पर गया था। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश बेटे का किडनैप कर ले गए। राजर्षि राज ने बताया- आरोपी कालूराम के दोस्त और पड़ोसी राकेश मीणा के साथ पत्नी भाग गई थी। ऐसे में पत्नी को लाने के लिए पिता कालूराम ने ही अपने बेटे की किडनैपिंग की साजिश रची थी। पुलिस ने बच्चे को सकुशल ढूंढने के बाद गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। दोस्त के साथ चली गई थी पत्नी, नहीं लौटने से नाराज था पति डीसीपी (चाकसू) भवानी सिंह ने बताया- पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिता कालूराम मीणा की पत्नी सुपारी देवी करीब 3 महीने पहले उसके दोस्त राकेश मीणा के साथ चली गई थी। वह संपत्ति से जुड़े डॉक्यूमेंट भी साथ ले गई थी। पुलिस ने कहा- पत्नी के वापस नहीं लौटने से नाराज होकर कालूराम और उसके भाई मन्नाराम मीणा ने राकेश और उसके परिवार पर दबाव बनाने के लिए बच्चे के किडनैपिंग की साजिश रची। वारदात को अंजाम देने के लिए दुकान के कर्मचारियों धोलू मीणा और अंगद मीणा को बुलाया था। पुलिस ने जांच के बाद CCTV फुटेज के आधार पर रूट चार्ट बनाकर मामले का खुलासा कर चारों आरोपियों को अरेस्ट किया है। यह खबर भी पढ़ें... 6 साल के बच्चे का दिनदहाड़े किडनैप:बाइक पर उठा ले गए बदमाश, बहन के साथ पानी लेने गया था; CCTV में कैद नकाबपोश जयपुर में 6 साल के बच्चे की किडनैपिंग का मामला सामने आया है। शिवदासपुरा इलाके में 16 अक्टूबर को दोपहर बाइक पर आए दो बदमाश मासूम को उठा ले गए। वह बड़ी बहन के साथ पानी लेने गया था। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच में दो नकाबपोश बच्चे को बाइक पर ले जाते हुए नजर आए। (पूरी खबर पढ़ें)