अलवर नगर निगम की मेयर की कुर्सी पर बड़े नेता ही नहीं अफसरों की भी निगाह है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके अजय अग्रवाल की पत्नी ने बीजेपी से वार्ड पार्षद का टिकट मांगा है। वहीं, 2021 में रिश्वत लेते ट्रैप हो चुकी पूर्व चेयरमैन बीना गुप्ता ने कांग्रेस से टिकट के लिए दावेदारी की है। उन्हें 80 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया था। कांग्रेस की पूर्व सभापति बीना अग्रवाल ट्रैप हो गई थी, अब वापस टिकट मांगा साल 2021 में रिश्वत लेते ट्रैप हो चुकी पूर्व चेयरमैन बीना गुप्ता ने भी वार्ड 21 से टिकट मांगा है। पिछली बार वे नगर परिषद के चुनाव में वार्ड 20 से कांग्रेस प्रत्याशी रही थी। बीना गुप्ता नगर परिषद अलवर की चेयरमैन बनी थी। उन्होंने चेयरमैन के चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी धीरज जैन को हराया था। तब बीजेपी के पार्षद अधिक संख्या में जीते थे। इसके बावजूद कांग्रेस ने जोड़तोड़ कर चेयरमैन की कुर्सी जीत ली थी। 22 नवंबर 2021 को बीना गुप्ता को उनके घर में ही 80 हजार रुपए की राशि के साथ ट्रैप किया गया था। बीना गुप्ता ने कहा था कि उन्होंने कोई राशि नहीं ली। UIT के XEN कुमार संभव की पत्नी ने बीजेपी से टिकट मांगा अलवर में यूआईटी के XEN कुमार संभव अवस्थी की पत्नी सुशीला शर्मा ने वार्ड 21 से बीजेपी का टिकट मांगा है। कुमार संभव अवस्थी इसी साल मार्च में रिटायर हो गए थे, लेकिन सरकार ने उन्हें वापस यूआईटी में नौकरी थमा दी थी। हालांकि, यूआईटी की सचिव रही स्नेहल नाना धायगुड़े ने उनको कोई जिम्मेदारी नहीं दी। इसके कारण वन राज्य मंत्री संजय शर्मा और पूर्व सचिव स्नेहल की बीच अच्छी बोलचाल नहीं रही थी। अब उसी एक्सईएन की पत्नी ने चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है। एक्सईएन भी मेयर की कुर्सी पर पत्नी को बैठाने के लिए जोड़-तोड़ लगा रहे हैं। 2023 में कांग्रेस प्रत्याशी थे, पत्नी ने बीजेपी से टिकट मांगा साल 2023 के विधानसभा चुनाव में अलवर शहर से अजय अग्रवाल कांग्रेस प्रत्याशी थे। चुनाव के करीब 1 साल बाद अग्रवाल को पार्टी से निकाल दिया गया, जिसका कारण बार-बार पार्टी लाइन से बाहर जाकर बयान देना था। अब अजय अग्रवाल की पत्नी सुमन लता अग्रवाल ने वार्ड 7 से बीजेपी से टिकट मांगा है। कांग्रेस से टिकट नहीं मांगा। अजय पूनिया 4 बार से जीत रहे, इस बार बहन को चुनाव लड़ा रहे नगर निगम अलवर में एक ही निर्दलिय पार्षद ऐसे हैं, जो लगातार 4 बार से जीत रहे हैं। इस बार निगम की मेयर की सीट महिला आरक्षित है। इस कारण पूनिया ने अपनी बहन को चुनाव लड़ाने की तैयारी की है। वे दोनों अलग-अलग वार्ड से चुनाव लड़ेंगे। पूनिया ने कहा कि पहले तो बीजेपी से टिकट मागूंगा। नहीं मिला तो निर्दलीय चुनाव लड़ना है। …… ये खबर भी पढ़ें… निकाय चुनाव को लेकर पुलिस की एडवाइजरी जारी:अलवर में टिकट चाहने वालों का शक्ति प्रदर्शन, जयपुर में बड़े नेताओं के घर पहुंचे दावेदार राजस्थान में निकाय चुनाव में साइबर क्राइम को लेकर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। ठग फर्जी वोटर लिंक, मतदाता सूची अपडेट करने के नाम पर भेजे गए लिंक, OTP और QR कोड के जरिए लोगों को निशाना बना सकते हैं। वहीं पाली में आचार संहिता के बीच स्कॉर्पियो से 1.02 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं। अलवर में टिकट चाहने वालों ने शक्ति प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ें…