अलवर के मूसी महारानी की छतरी के पास स्थित सागर में मंडी व्यापारी की मौत हो गई। वे सागर की सीढ़ियों से पानी में उतरे। इसके बाद गहरे पानी में चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर अखैपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। व्यापारी को पानी में से निकालकर हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। घटना का करीब 12 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है। सागर के पास व्यापारी की स्कूटी और मोबाइल भी मिला है। हादसा गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे का है। घटना की जानकारी पर परिजन जिला हॉस्पिटल पहुंचे। व्यापारी की स्कूटी और मोबाइल मिला एसएचओ संजय शर्मा ने बताया कि सुभाष नगर के रहने वाले मोहित जैन (40) पुत्र राजेंद्र जैन की मौत हुई है। सागर के पास से व्यापारी की स्कूटी और मोबाइल मिला। व्यापारी को पानी से निकालकर जिला हॉस्पिटल लेकर आए थे, जहां डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। ये हादसा है या सुसाइड इसकी जांच की जाएगी। हादसे से पहले का वीडियो आया सामने प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार- एक युवक को सागर की ओर जाता देखा था। वह जाली वाले गेट से अंदर चला गया। इसके बाद वह सीढ़ियों से नीचे उतरा और अचानक पानी में चला गया। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक सागर की सीढ़ियों से नीचे उतरता दिखाई दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह जिस तरह से चलकर सागर में गया, उससे उसके नशे में होने का शक है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। देखिए- हादसे से जुड़ी PHOTOS