भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पंचायतीराज चुनावों में भाजपा की जीत होने का दावा किया हैं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव की तरह पाली में भी पंचायत चुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी, इसकी लिए हमारी तैयारी पूरी हैं। राठौड़ शनिवार की शाम पाली के भाजपा ऑफिस में मीडिया से भी बातचीत की। उन्होंने कहा- सरकार ने जनहित के बहुत काम किए हैं। जनहित में सरकारी योजनाएं चलाई हैं। उनका लाभ आमजन को मिल रहा है। उनका प्रचार-प्रचार करते हुए आमजन तक जाएंगें और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। गांवों को शहरों की तरह करेंगे विकसित उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि गांवों को विकसित किया जाए, तब जाकर ही देश विकसित होगा। इसलिए गांवों के विकास के लिए सड़क-नाली के अलावा अन्य आधारभूत सुविधाओं पर काम करेंगे। रोजगार के साधन डवलप करेंगे, जिससे गांवों से पलायन रूके। जोधपुर से लाएंगे पीने का पानी पेयजल संकट के सवाल पर उन्होंने कहा कि पाली में इस बार मानसून कमजोर रहा। शहरवासियों को पेयजल किल्लत से परेशान न होना पड़े, इसलिए जोधपुर से पाइप लाइन के जरिए पानी लाया जाएगा। इसको लेकर काम चल रहा है। 'मैं भी चाहता बहन संजना को टिकट मिले' पंचायत समिति सदस्य का टिकट नहीं मिलने से पूर्व विधायक संजना आगरी द्वारा नाराजगी जताने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बहन संजना आगरी पार्टी की निष्ठावान कार्यकर्ता है। मैं भी चाहता था कि उन्हें या उनके बेटे को टिकट मिले, लेकिन सभी को टिकट देना भी संभव नहीं है। पंचायती राज चुनाव को लेकर कोर कमेटी की मीटिंग ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पंचायती राज चुनाव को लेकर शनिवार शाम को भाजपा कार्यालय में कोर कमेटी की मीटिंग ली। इसके साथ ही पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य के प्रत्याशियों से भी मिले और उन्हें पूरी ताकत से जीतने के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए। बता दें कि तीन दिन के दौरे के तहत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविवार को जालोर-सिरोही जाएंगे। वहां भी वे पंचायती राज चुनाव को लेकर बैठक लेंगे। इस दौरान जिला प्रभारी राजेंद्र बोराणा, सांसद पीपी चौधरी, बाली विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत, पर्यवेक्षक ओमप्रकाश भडाना, जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, रामकिशोर साबू सहित कई जने मौजूद रहे।