अलवर जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। ग्राम पंचायतों और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी गुरुवार सुबह 11 बजे से निकाली जा रही है। जिले की 11 पंचायत समितियों के तहत आने वाली 309 ग्राम पंचायतों में सरपंच व पंचों की लॉटरी निकाली जाएगी। जिले के सभी उपखंड अधिकारियों की ओर से अपने-अपने क्षेत्र की पंचायत समितियों में ग्राम पंचायतों और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जा रही है। इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 309 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद पर नजर गांव की स्थानीय राजनीति में सरपंच का पद सबसे अहम है। पिछले कई महीनों से सरपंच व पंच के पदों के दावेदारों को लॉटरी का इंतजार था। लॉटरी के बाद साफ होगा कि किस ग्राम पंचायत में सरपंच का पद किस वर्ग के लिए आरक्षित होगा। एक दिन पहले जिला परिषद और पंचायत समिति स्तर का आरक्षण इससे एक दिन पहले 39 जिला परिषद सदस्यों, 11 प्रधानों और 221 पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जा चुकी है। अब ग्राम पंचायत और वार्ड पंचों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ पंचायत चुनाव की तस्वीर और साफ हो जाएगी।