अलवर जिले में पंचायत राज चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 22 अक्टूबर है। जिसके लिए नामांकन करने के दो दिन बचे हैं। अब शनिवार व रविवार को अवकाश है। इसके अगले दिन 12 व 13 अक्टूबर को नामांकन जमा होंगे। 14 अक्टूबर को नामांकन की संवीक्षा होगी। 15 अक्टूबर को नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित कर 22 अक्टूबर को पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य के लिए वोटिंग होगी। इसके एक दिन बाद 24 अक्टूबर को सरपंच व पंच के लिए मतदान होगा। कांग्रेस व बीजेपी मुख्य पाटिर्यों की ओर से नामांकन की अंतिम तिथि के दिन ही सिंबल जमा होंगे। अलवर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को चुनाव पर्यवेक्षक लगाया है। पंच -सरपंच के चुनाव की तारीख से एक दिन पहले नामांकन की पूरी प्रक्रिया होगी। उसी दिन नामांकन होंगे। उसी दिन संवीक्षा कर नाम वापस कर सिंबल आवंटित किए जाएं। फिर अगले दिन चुनाव होगा। अलवर में दूसरे चरण के चुनाव 28 व 30 अक्टूबर को होंगे। 28 अक्टूबर को पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव होंगे। वहीं 30 अक्टूबर को पंच व सरपंच चुने जाएंगे। पंच-सरपंच के चुनाव का रिजल्ट वोटिंग के दिन आएगा पंच व सरपंच के मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। इसलिए उसी दिन परिणाम आ जाएंगे। लेकिन पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्यों के वोटों की गिनती 20 नवंबर को होगी।