अलवर जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव-2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिला परिषद सदस्य और पहले चरण में होने वाले छह पंचायत समितियों के सदस्य पदों के लिए गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन के लिए मिनी सचिवालय में वार्डवार अलग-अलग कक्ष निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक कमरे के बाहर हेल्प डेस्क भी बनाई गई है, ताकि प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी मिल सके। हालांकि नामांकन के पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। दिनभर में 17 लोग नामांकन फाॅर्म लेकर गए। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया- पहले चरण में जिला परिषद सदस्य और रामगढ़, कठूमर, खेड़ली-सौंखर, गोविंदगढ़, मुबारिकपुर और रैणी पंचायत समितियों के सदस्य पदों के लिए 8 से 13 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। प्रत्याशी सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन संबंधित उपखंड अधिकारी कार्यालय में जमा होंगे। 14 अक्टूबर को होगी नामांकन पत्रों की जांच पहले चरण के नामांकन पत्रों की 14 अक्टूबर को जांच होगी। 15 अक्टूबर को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पहले चरण का मतदान 22 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। इसके बाद 23 और 24 अक्टूबर को सरपंच और पंच के चुनाव तथा 25 अक्टूबर को उप सरपंच का चुनाव होगा। द्वितीय चरण का मतदान 28 अक्टूबर को कराया जाएगा। त्रिस्तरीय चुनाव प्रक्रिया के तहत जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर, उप जिला प्रमुख का 26 नवंबर, प्रधान का 27 नवंबर और उप प्रधान का चुनाव 28 नवंबर को होगा। जिला परिषद के नामांकन के लिए चार कक्ष निर्धारित