अलवर में शुक्रवार देर रात अरावली थाना क्षेत्र में 7 महीने की गर्भवती ने डबल डेकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान जनता कॉलोनी निवासी अंतिमा (28) पुत्री रामनरेश के रूप में हुई है। अंतिमा ने सुसाइड से कुछ मिनट पहले पति से बात भी की थी। उसने सुसाइड नोट में पति और सास-ससुर पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उन्हें फांसी देने की मांग की है। अंतिमा का पति, सौम्य राजपूत (35) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सकरपुर (भरतपुर) में प्रिंसिपल है। सबसे पहले पढ़िए- सुसाइड नोट में क्या लिखा… क्या है पूरा मामला और महिला के आरोप सुसाइड से पहले पति को फोन किया: अरावली थाना पुलिस के अनुसार अंतिमा ने शांतिकुंज एरिया में ट्रेन के आगे छलांग लगाई थी। ट्रेन के गार्ड ने घटना की जानकारी जीआरपी पुलिस चौकी को दी थी। परिजनों के अनुसार, अंतिमा रात करीब 8 बजे स्कूटी लेकर निकली थी। सुसाइड करने से पहले उसने पति से फोन पर बात भी की थी। 3 साल पहले हुई थी अंतिमा-सौम्य की शादी: अंतिमा की शादी 3 साल पहले भरतपुर (गोविंद नगर) निवासी सौम्य राजपूत से हुई थी। मृतका के भाई जसविंदर का आरोप है कि शादी में 31 लाख रुपए नकद, ग्रैंड विटारा कार और सोने-चांदी की ज्वेलरी दी थी। इसके बाद भी ससुराल पक्ष दहेज को लेकर प्रताड़ित कर रहा था। गला दबाकर मारने की कोशिश का भी आरोप: अंतिमा के भाई का आरोप है कि करीब 6 महीने पहले भी ससुराल वालों ने अंतिमा का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की थी। अरावली विहार थाना पुलिस ने शिकायत और सुसाइड नोट के आधार पर पति सौम्य राजपूत, सास (मंजू ) और ससुर (गोपाल) के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। …. ये खबर भी पढ़िए… 'पत्नी को मुझसे अलग कर दिया, सुसाइड कर रहा हूं':युवक ने वीडियो बनाकर भाभी को भेजा, बिजली के तार का फंदा बनाकर लटका जयपुर में करीब एक सप्ताह पहले युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। मरने से पहले वीडियो बनाकर अपनी भाभी को भेजा था। जिसमें कहा कि- मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी साली और साढू हैं। पूरी खबर पढ़िए…