अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र की शिव कॉलोनी में मंगलवार को 70 साल की महिला ने गलती से तेजाब पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ के शिव कॉलोनी निवासी लालवती शर्मा (70) मानसिक रूप से विक्षिप्त थीं। मंगलवार को घर के बाथरूम में रखी तेजाब की बोतल उठाकर पी ली। तेजाब पेट में जाते ही महिला चीखने-चिल्लाने लगीं। आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया मृतक के दामाद ने बताया कि लालवती देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी, जिसके चलते अनजाने में उन्होंने यह कदम उठा लिया। मृतका के चार बच्चे हैं। सूचना पर पहुंची रामगढ़ थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।