अलवर में सोमवार को सीएम भजनलाल शर्मा ने रोड शो किया। रोड शो के दौरान वन राज्य मंत्री संजय शर्मा की तबीयत बिगड़ गई। संजय शर्मा को दो बार खड़े-खड़े चक्कर आने लगे। इसके बाद वो गाड़ी में नीचे बैठ गए। वहीं, सीएम के रोड शो में BJP कार्यकर्ता हरिओम कटारा का सवा लाख रुपया का मोबाइल चोरी हो गया। सीएम ने भास्कर की खास बातचीत… भजनलाल शर्मा ने भास्कर से बातचीत में कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान का विकास हुआ है। इससे जनता का विश्वास बढ़ा है। जनता को विश्वास है कि मोदी जो कहते हैं, वह करते हैं। आज सभी निकायों में नरेंद्र मोदी की सरकार बनना चाहते हैं। इससे उनका विकास हो। हमारे ढाई साल के काम पर भी जनता को विश्वास है। उन्होंने कहा- सरकार लगातार युवाओं को रोजगार देने का काम कर रही है। प्राइवेट जॉब के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ताकि युवा अच्छे क्षेत्र में काम कर सकें। सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है। युवा, किसान, मजदूर और महिलाओं को साथ लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। रोड शो के दौरान वन राज्य मंत्री संजय शर्मा की तबियत बिगड़ गई। संजय शर्मा को दो बार खड़े-खड़े चक्कर आने लगे। इसके बाद वो गाड़ी में नीचे बैठ गए। कांग्रेसी झूठ-लूट की राजनीति करते रोड शो से पहले सीएम ने कहा- कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और झूठ-लूट की राजनीति करते हैं। हम जनता से जुड़कर और जनता के बीच रहकर काम करते हैं। दो इंजन की सरकार में तीसरा इंजन जोड़िए। पहले चुनाव पूरे दो साल तक चलते थे। फिर पंचायत के चुनाव चलते थे। हमने कहा था कि हम ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ करेंगे। कांग्रेस के लोगों ने कहा था कि तुम्हारा काका जी भी नहीं करा पाएगा। अब उनका काका करा रहा है। यह उनसे पूछ लीजिए, यह काका कौन है। भजनलाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- कांग्रेस के लोगों ने कितना समय बर्बाद किया। राजस्थान की जनता की कमाई को बर्बाद किया। आज हम कह सकते हैं कि ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ हो रहा है। पूरे दो महीने में दोनों चुनाव हो जाएंगे, चाहे निकाय के हों या पंचायत हो। रोड शो से जुड़े बड़े अपडेट…