अलवर के सैंथली गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज करवाया है। मामले में पहले गांव के पूर्व सरपंच के बेटे इमरान ने 24 लोगों के खिलाफ मारपीट और कार के शीशे तोड़ने का केस दर्ज करवाया था। अब दूसरे पक्ष से रियासत और साहिल वैगरह ने सरपंच के बेटों पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष का आरोप है कि 26 सितंबर को सैंथली के पूर्व सरपंच के बेटे इमरान व उसका भाई साहिल सैंथली गांव में गए थे। गांव के बीच में कारों के शीशे तोड़ दिए गए। इसका वीडियो भी सामने आया था। 24 लोगों पर केस किया इसके बाद पूर्व सरपंच के बेटे इमरान और साहिल सहित कुल 24 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद सरपंच के बेटों पर मारपीट करने और जेब से 6500 रुपए निकालने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मारपीट करने की चेतावनी दी थी रियासत ने बताया कि 26 सितंबर को इमरान ने फोन पर चैलेंज किया था कि गांव आ रहा हूं। मारपीट करने की चेतावनी दी थी। गांव में चुनाव की चर्चा चल रही थी। लेकिन इमरान ने गाली गलौज की। तब युवकों ने कारों को तोड़ा है। वहीं, पूर्व सरपंच के बेटे इमरान के भतीजे मुस्ताक पर टटलूबाजी करने का आरोप भी लगाया है। दूसरे पक्ष ने भी गांव के कुछ लोगों पर साइबर ठगी करने के आरोप लगाए थे।