बॉलीवुड की चर्चित और ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' के प्रसिद्ध संगीतकार शाश्वत सचदेवा ने मंगलवार को बांसवाड़ा के प्रसिद्ध माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर में पंडित निकुंज पंड्या के आचार्यत्व में शाश्वत सचदेवा ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान पंडित पंड्या ने उन्हें माता की चुनरी ओढ़ाई, श्रीफल भेंट किया और प्रसाद देकर आशीर्वाद प्रदान किया। ​'सब मां की कृपा है' - सचदेवा ​दर्शन के उपरांत बातचीत करते हुए संगीतकार शाश्वत सचदेवा ने भावुक होकर कहा, "सब मां की कृपा है, मां के आशीर्वाद से ही सब कुछ होता है।" उन्होंने माता त्रिपुरा सुंदरी से देश और सभी भक्तों के कल्याण की मंगल कामना की। ​प्रशंसकों में दिखा उत्साह ​इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद उनके प्रशंसकों और स्थानीय युवाओं ने संगीतकार का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। युवाओं ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और माता के जयकारे लगाए। शाश्वत सचदेवा ने फिल्म 'धुरंधर' के बेहतरीन और सुपरहिट गानों को अपना संगीत दिया है, जो आज पूरे देश में युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।