अलवर शहर के नंगली सर्किल पर सोमवार को एक स्कूटी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने स्कूटी को पूरी तरह चपेट में ले लिया और करीब 20 मिनट में पूरी स्कूटी जल गई।सूचना पर करीब 15 मिनट बाद दमकल भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसा सुबह करीब 10.40 बजे नंगली सर्किल पर हुआ। आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह 2016 मॉडस हीरो की मैस्ट्रो स्कूटी थी। देखिए घटना से जुडी 2 PHOTOS… EMI चुकाने के लिए स्कूटी बेचने आया था डीग निवासी श्याम सुंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी 2016 मॉडल स्कूटी बेचने के लिए नंगली सर्किल स्थित खरीद-बिक्री की दुकान पर आए थे। दुकानदार से स्कूटी का 15 हजार रुपए में सौदा हो गया था। दुकानदार ने स्कूटी को चलाकर चेक किया और वापस खड़ा कर दुकान के अंदर चला गया। इसी दौरान स्कूटी में अचानक आग लग गई। बाहर आकर देखा तो आग तेजी से फैल चुकी थी। पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। दमकल के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया। आग से स्कूटी पूरी तरह जल गई और सिर्फ चेसिस बचा। श्याम सुंदर ने बताया कि उन पर पहले से एक अन्य लोन चल रहा है। उसकी ईएमआई भरने के लिए वह स्कूटी बेचकर पैसों की व्यवस्था करना चाहते थे, लेकिन आग लगने से स्कूटी पूरी तरह जल गई।