रिटायर्ड एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (XEN) कुमार संभव अवस्थी की अलवर UIT में फिर से हुई नियुक्ति को निरस्त कर दिया गया है। सरकार ने मई में एक्सईएन कुमार संभव अवस्थी को नियुक्त करने के आदेश जारी किए थे। लेकिन कुमार संभव के विरोध में यूआईटी के ठेकेदारों ने ऑफिस के बाहर धरना दिया था। नगरीय विकास एवं आवासन (UDH) विभाग ने नगर विकास न्यास (UIT) अलवर में काम कर रहे कुमार संभव अवस्थी की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। UDH विभाग के शासन उप सचिव-तृतीय डॉ. राष्ट्रदीप यादव ने इसके आदेश जारी किए। मामले में कुमार संभव अवस्थी का कहना है कि ठेकेदारों की ओर से उन पर लगाए गए आरोपों पर मानहानि का दावा किया हुआ है। कोर्ट की प्रक्रिया जारी है। नियुक्ति निरस्त करने के मामले में कहा कि यह विभागीय प्रक्रिया है। न्यास में तीन एक्सईएन के पद नियुक्ति की जा चुकी है। इस कारण सरकार ने नियुक्ति निरस्त की है। वहीं अवस्थी का कहना र्है कि पिछले साल ही सेना भर्ती में बेहतर काम किया तब सेना की ओर से अवार्ड दिया गया था। तथा प्रशासन ने भी पूर्व में सम्मानित किया था। ठेकेदारों ने ये आरोप लगाए थे UIT के ठेकेदार लोकेश धारवाल और अतुल ने सीधे तौर पर एक्सईएन कुमार संभव अवस्थी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि अवस्थी वर्क ऑर्डर जारी करने से पहले ही 2 प्रतिशत कमीशन एडवांस लेते हैं। काम चलने के दौरान भी कई बार अलग-अलग बहानों से कमीशन वसूला जाता है। जब काम पूरा हो जाता है, तो फाइनल बिल जारी करने और भुगतान क्लियर करने के बदले फिर से मोटा कमीशन लिया जाता है।