अलवर में सुबह से धूप खिली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 सितंबर को जिले में हल्के बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि विभाग ने किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।16 सितंबर को न्यूनतम तापमान करीब 24 और अधिकतम 32 डिग्री रहने का अनुमान है, जबकि 17 सितंबर को तापमान 24 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने 18 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली की संभावना जताई है। इस दिन न्यूनतम तापमान करीब 24 और अधिकतम 30 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं19 सितंबर को भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इस दिन न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 32 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं 20 सितंबर से मौसम में फिर गर्मी बढ़ने के संकेत हैं। 20 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री रहने का अनुमान है। 21 सितंबर को भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।