अलवर में मानसून की विदाई के बाद मौसम अब लगातार बदल रहा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर महसूस हो रहा है, वहीं सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट के साथ हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 4 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 5 और 6 अक्टूबर को भी अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके बाद 7 अक्टूबर को तापमान 37 डिग्री, जबकि 8 और 9 अक्टूबर को अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे कम होने के संकेत हैं और 9 अक्टूबर तक यह करीब 22 डिग्री तक पहुंच सकता है। बारिश की कोई संभावना नहीं अगले पांच दिनों में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंडक के बीच मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा।