अलवर जिला हॉस्पिटल में शुक्रवार को विवाहिता की मौत के बाददामाद और उसके परिजनों की पिटाई कर दी। महिला के पीहर और ससुराल पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई। वहीं ससुराल पक्ष ने दिल की बीमारी से मौत होना बताया। मामला एनईबी थाना क्षेत्र का है। पिता का आरोप-बेटी से दामाद मारपीट करता था जानकारी अनुसार- किशनगढ़बास निवासी सोनम भांड की शादी साल 2015 में अलवर की भांड बस्ती निवासी सूरज के साथ हुई थी। मृतका के पिता का आरोप है कि दामाद नशे का आदी था। शादी के बाद से ही वह बेटी के साथ मारपीट करता था और बार-बार पैसों की मांग करके परेशान करता था। पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने साजिश के तहत उनकी बेटी की हत्या की है। ससुराल पक्ष का दावा- दिल की बीमारी से हुई मौत दूसरी ओर, ससुराल पक्ष ने पिता के आरोपों को खारिज किया है। ससुराल वालों का कहना है कि सोनम काफी समय से दिल की बीमारी से पीड़ित थी। उसे कई बार इलाज के लिए हॉस्पिटल भी ले जाया गया लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हॉस्पिटल में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई, जिसे देख मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।बोले- दामाद नशा कर बेटी को मारता था; ससुराल पक्ष ने कहा- दिल की बीमारी से जान गई