अलवर शहर में दो अलग-अलग मामलों में एक युवती और एक युवक के लापता होने की रिपोर्ट संबंधित थानों में दर्ज कराई गई है। दोनों मामलों में परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस से तलाश कराने की मांग की है। पहला मामला अरावली विहार थाना क्षेत्र का है। यहां करीब 19 साल की युवती 4 सितंबर को दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे के बीच घर से लापता हो गई। परिजनों के अनुसार वह अपनी नानी और मामा के घर पर थी। काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चला। परिजनों ने उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर तलाश करने की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच एक एएसआई को सौंपी है। युवक 14 सितंबर से लापता दूसरा मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां करीब 20 साल का युवक 14 सितंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे घर से बिना बताए निकल गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी बंद मिला। परिजनों ने रिश्तेदारों, दोस्तों और संभावित स्थानों पर तलाश की। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर भी तलाश की गई, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। दोनों मामलों में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता युवक और युवती की तलाश शुरू कर दी है।