राजकीय गर्ल्स कॉलेज में नई किरण नशामुक्ति केंद्र की ओर से नशामुक्त भारत, सशक्त भारत का भविष्य विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। केंद्र प्रभारी केहरसिंह ने बताया कि छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां कराई जाती हैं। प्रतियोगिता में 62 छात्राओं ने भाग लिया। अंशिका प्रथम, सोनम द्वितीय व स्नेहा सारण तृतीय रही। प्राचार्य डॉ. रघबीर सिंह ने विजेताओं की घोषणा की। वरिष्ठ संकाय सदस्य हनुमान चौधरी व मनोज कुमार ज्यूरी सदस्य रहे। इस दौरान नितेश दीक्षित, अंकित, अनिल व कंचन मौजूद रहे।